‌‌‌किशोरी से छेड़खानी, आवेदन लेने में पुलिस की आनाकानी

0
1436

-पीड़िता की मां ने लगाई मदद की गुहार, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत  
बक्सर खबर। दो बेटियों के साथ गांव में अकेली रहने वाली महिला के साथ पड़ोसी युवक अत्याचार कर रहा है। आए दिन सयानी हो रही बेटियों पर फब्तियां कसता है। लेकिन, 12 जुलाई को उसने सारी हदें पार कर दी। घर का सामान लेने जा रही 14 वर्ष की किशोरी को उसने रास्ते में पकड़ लिया। गलत हरकत करनी चाही तो वह भाग खड़ी हुई। घर आकर मां को दुखड़ा बताया। किशोरी की मां फुलपति देवी इसकी शिकायत लेकर आरोपी युवक अंकित यादव के घर गई तो उसके पिता उत्तम यादव व दादा भी उसे भला बुरा कहने लगे।

जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने अपने दरवाजे पर ही हमें मारा। पीड़ित परिवार का दर्द है कि पति विदेश में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में 75 वर्ष के वृद्ध ससुर हैं। हम लोग विरोध करने की स्थिति में नहीं हैं। इस लिए गुरुवार को सिमरी थाने में शिकायत लेकर गए। लेकिन, पुलिस मामले को भूमि विवाद बता हमें टाल रही है। मामला सिमरी थाना के गोप भरौली गांव का है। जब इस बारे में सिमरी के थानाध्यक्ष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसका आवेदन ले लिया गया है। दूसरे पक्ष के लोगों ने एक दिन पहले अर्थात 12 को ही आवेदन दे दिया था। उसमें भी एक लड़की द्वारा एक किशोरी ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। यह इनका आपसी विवाद प्रतीत हो रहा है। वहीं फुलपति का कहना है। हमारे घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। हम तो स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here