डुमरांव में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

0
2355

-शरीर पर हैं चोट के निशान, पश्चिमी क्रासिंग के 200 मीटर दिखा शव
बक्सर खबर। डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के 200 मीटर दूर पहले युवक का शव शुक्रवार की सुबह देखा गया। जो रेलवे पटरी से कुछ दूरी पर चाट में पड़ा था। उसकी हालत देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या कर शव वहां फेंका गया है। जब लोगों की इस पर नजर पड़ी तो डुमरांव थाने को सूचना दी गई। लेकिन, कुछ घंटे तक उहापोह की स्थिति रही। केस किसका है जीआरपी का या डुमरांव पुलिस का।

लेकिन, डीएसपी डुमरांव के हस्तक्षेप के बाद शव को डुमरांव पुलिस ने कब्जे में लिया। लेकिन, जांच के क्रम में कुछ ऐसा नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। एक हाथ टूटा हुआ था। बदन के ऊपरी हिस्से में कपड़े नहीं थे। नीचे उसने पैंट पहन रखी थी। पुलिस के अनुसार उसकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष होगी ऐसा अनुमान। लेकिन, पहचान नहीं होने की स्थिति में केस कुछ ज्यादा ही पेचीदा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here