लाठी के दम पर नहीं चलेगा बिहार : अश्विनी चौबे

0
1361

-नेता ने कहा हत्यारी सरकार ने दिलाई आपातकाल की याद
बक्सर खबर। पटना में विधानसभा का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गुरुवार को जमकर लाठी बरसाई। जिसके कारण एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। इस पर गहरा दुख प्रकट करते हुए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि लाठी के बल पर बिहार नहीं चलेगा। जिस तरह पैदल मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से हमला किया गया। वह पूरे बिहार ने देखा है। चाचा-भतीजा की यह सरकार जान लें। अत्याचार करने वालों को भगवान भी माफ नहीं करता है। जहानाबाद के कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत व्यर्थ नहीं जाएगी।

जिस तरह महागठबंधन की सरकार ने पूर्व नियोजित तरीके से पानी, आंसू गैस व लाठी चलवाई है। वह गुंडागर्दी है और इससे नीतीश, लालू व तेजस्वी का चेहरा बेनकाब हो गया है। जयप्रकाश नारायण से लोकतंत्र सीखने का दंभ भरने वाले नीतीश कुमार ने जो लोकतंत्र की हत्या की है। वह आज सबके सामने है। इस लाठीचार्ज में बक्सर के युवा नेता राजेश सिन्हा, राणा प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी आदि को भी चोटें आई हैं। भाजपा नेताओं ने यह आरोप लगाया कि पुलिस बुला ली गई थी और एंबुलेंस का कहीं पता नहीं था। संपूर्ण क्रांति की यह भूमि दम्भी सरकार को चलने नहीं देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here