चाट में मिला लापता निरहू का शव, गांव में सनसनी

0
5256

– पांच दिन से हो रही थी तलाश, बदबू से लगी भनक
बक्सर खबर। चार-पांच दिन से निरहू लापता था। उसकी तलाश हो रही थी। लेकिन, कोई व्यक्ति ऐसा नहीं मिला। जो उसके बारे में कुछ जानकारी दे सके। लेकिन, आज सोमवार को जब उसका शव सड़क किनारे चाट में देखा गया। तो आस-पास के इलाके में सनसनी मच गई। खबर फैली मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के समीप सौ मीटर दूर किसी का शव मिला है। आस-पास के लोग जमा होने लगे। भीड़ में मौजूद लोगों ने उसकी पहचान की। अरे यह तो निरहू है।

मुफस्सिल थाने को सूचना दी गई। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। पूछने पर लोगों ने बताया निरहू सीतामढ़ी का है। 15 वर्षो से इसी गांव के किसान जगलाल दुबे के घर रहकर चरवाहा का कार्य करता था। वह पांच दिनों से लापता था। वह थोड़ा मंद बुद्धि का था। इस संबंध में थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस घटना में हत्या, दुर्घटना व सर्पदंश कुछ भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के कारणों के बारे में पता लग पाएगा। उसकी उम्र लगभग तीस वर्ष होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here