बहू ने करा दी ससुर की हत्या, जांच में खुलासा

0
5505

-आरोपी महिला की रफ्तार, साथियों की तलाश जारी
बक्सर खबर । सिकरौल में कुछ माह पहले वृद्ध रामसनेही सिंह यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच करने स्वयं पुलिस कप्तान यूएन वर्मा पहुंचे थे। उस मामले का खुलासा हो गया है। हत्या की साजिश मृतक की बहू ने रची थी। आरोपी सुनिता देवी पति जालिम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी देते हुए एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम गठन किया गया था।

पुलिस एक-एक बिंदुओं पर अनुसंधान के बाद हत्या में शामिल मृतक की पतोहू(बहु) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पैतृक संपत्ति के लिए ऐसा किया गया। इसमें कुछ लोग भी शामिल थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की रही है।

10 मार्च 2020 की रात हुई थी हत्या, अपराधियों ने ईंट- पत्थर से कुचल कर वारदात को दिया था अंजाम
बक्सर खबर । राजपुर थाना के सिकरौल गांव में रामसनेही उर्फ (स्नेही) यादव की हत्या 10 मार्च को हुई थी । रात में गांव से बाहर अपने खेत की रखवाली करने के लिए बोरिंग पर सो रहे थे। उसी रात अज्ञात अपराधियों ने उनकी ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। किसने और क्यूं की। यह मामला बड़ा ही पेचीदा था। इसका पता लगाने के लिए पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही थी। 11मार्च (बुधवार )की सुबह जैसे की हत्या की बात सामने आई। पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। कुछ घंटे के अंदर कप्तान यूएन वर्मा भी वहां गए। उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए। लोगों से पूछताछ की। लेकिन, कोई ऐसा पुख्ता प्रमाण नहीं मिला।

जिससे यह कहा जा सके कि हत्या किसने की है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड को भी वहां भेजा गया था। खोजी कुत्ता भी हत्यारों का पता नहीं लगा पाया था । लेकिन पुलिस तो पुलिस है। चार महीने के बाद थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने सहायक अवर निरीक्षक अरविंद यादव महिला सिपाही खुशबू कुमारी और अपने अन्य सहकर्मियों के साथ मिलकर अंजाम तक पहुंचने के बाद छापेमारी कर रविवार को आरोपी सुनीता देवी को गिरफ्तार किया । पूछताछ के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here