महागठबंधन ने की राजनीति, अंबेडकर की प्रतिमा को धोया

0
891

-‌‌‌ मानस के पाठ से मलिन हो अंबेडकर, भीम आर्मी ने किया सड़क जाम
बक्सर खबर। अंबेडकर चौक शनिवार की दोपहर राजनीतिक का अखाड़ा बन गया। दस बजे के लगभग भीम आर्मी के दो-चार सदस्य वहां पहुंच गए। जहां स्थानीय सांसद अनशन पर बैठे थे। उन लोगों ने उन तक पहुंच विरोध जताना चाहा। लेकिन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें खदेड़ दिया। वे मूर्ति के पास मानस पाठ किए जाने का विरोध कर रहे थे। दोपहर बाद जब उनका अनशन समाप्त हुआ तो महागठबंधन के कुछ नेता वहां पहुंच गए। जिसमें जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी थे। उन लोगों ने प्रतिमा को धोया।

अशोक सिंह ने कहा ऐसा इस लिए करना पड़ रहा है क्योंकि उन्होंने यहां बैठकर झूठ बोला है। किसानों को मुआवजा बिहार नहीं केन्द्र सरकार की वजह से नहीं मिला है। तीन माह से किसान धरने पर हैं। वे कहां थे, अब आकर राजनीति कर रहे हैं। केन्द्र सरकार को रेट बदलकर किसानों को मुआवजा दे। कुल मिलाकर उनके तर्क यह थे कि किसानों को मुआवजा केंद्र की वजह से नहीं मिल पा रहा है।

अंबेडकर की प्रतिमा को बाल्टी लेकर धोने पहुंचे महागठबंधन के नेता

हालांकि यह पूरा सच नहीं है। लेकिन, राजनीति करने वाले अपनी-अपनी रोटी सेकने से कहां पिछे रहते हैं। थोड़ी देर बाद भीम आर्मी के लोग वहां पुन: पहुंच गए। और अंबेडकर चौक को जाम कर दिया। वे सांसद के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। दूसरी तरफ वहां सांसद का अनशन समाप्त होने के बाद भी किसानों के समर्थन में भाजपा का धरना जारी है। उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रशासन की टीम 40 मिनट बाद पहुंची। इस दौरान वहां राजनीतिक ड्रामा चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here