‌‌‌ सतुआन पर लाखों लोगों ने किया गंगा स्नान व दान

0
265

-बक्सर के प्रमुख मेलों में शामिल है यह त्योहार
बक्सर खबर। आज 14 अप्रैल को सतुआन मनाया जा रहा है। इसमें लोग गंगा स्नान करने के साथ दान भी करते हैं। इस तिथि को नए अन्न का भोग भगवान को लगाया जाता है। साथ ही साथ लोग सत्तू का प्रयोग भोजन में करते हैं। जिसके कारण यह त्योहार सतुआन के नाम से अपने जिले में विख्यात है।

इसमें लोगों की आस्था है। जिसका प्रमाण रामरेखा घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही स्नान को पहुंचने लगे थे। सड़क और शहर की कौन कहे। स्टेशन भी श्रद्धालुओं से पटा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here