निकृष के पास बन रहा है कर्मनाशा पंप कैनाल

0
333

-अगले वर्ष खरीफ में निकृष पम्प कैनाल से खेतों की होगी सिंचाई
– सिंचाई परियोजना पर खर्च होंगे 68 करोड़
बक्सर खबर। राजपुर और चौसा प्रखंड के किसानों के लिए अच्छी खबर है। जो गांव पड़ोसी जिले कैमुर की सीमा से लगे हैं। अथवा कर्मनाशा के किनारे स्थित हैं। उनके खेतों तक जल्द ही पंप कैनाल का पानी पहुंचने लगेगा। इसकी शुरूआत हो गई। परियोजना पर पलगभग 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए रामपुर और डिहरी गांव के मध्य निकृष के पास कर्मनाशा नदी में पंप कैनाल लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया हैं।

मौके का जायजा लेते जिलाधिकारी अमन समीर व डीडीसी

जिसकी देखरेख गंगा पंप कैनाल के लोग कर रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अमन समीर व उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर ने वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष जून में यह नया पम्प कैनाल पानी उगलना शुरू कर देगा। निर्माण कार्य तेजी से जारी हो गया। इस पम्प कैनाल का लक्ष्य इस क्षेत्र के 2700 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करना है।

मौके का जायजा लेते जिलाधिकारी अमन समीर व डीडीसी

कर्मनाशा पम्प कैनाल निर्माण की लागत 68 करोड़
बक्सर खबर । कर्मनाशा पंप कैनाल के निर्माण में कुल 68 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। इसके निर्माण से डिहरी, रामपुर, सगरांव, मंगरांव, पलिया समेत दर्जनों गांवों को आवश्यकतानुसार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो जाएगा। इस पम्प कैनाल को मंजूरी 2012 में मिली थी। हालांकि, निर्माण कार्य कुछ कारणों से प्रारम्भ नही हो पाया। विगत 2019 में कार्य प्रारम्भ किये गए। मगर कोरोना काल ने निर्माण गति पर विराम लग दिया। अभी हाल में फिर से कार्य प्रारम्भ शुरू हुआ है। सम्बंधित पदाधिकारियों ने बताया पम्प कैनाल निर्माण पुरा होने 2022 जून अंतिम समय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here