भूमि विवाद में गरजी बंदूके, एक की मौत, दूसरा घायल

0
4367

-मौके से दो लोग गिरफ्तारी, हथियार भी जब्त  
बक्सर खबर। भूमि विवाद को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोग दूसरे के दरवाजे तक पहुंच गए। विवाद इतना बढ़ा की गोलियां चलने लगी। गोलीबारी में सत्येन्द्र यादव (30) पुत्र ललन यादव की मौत हो गई है। प्रदीप यादव नाम का दूसरा युवक घायल भी हुआ है। दोनों को परिजन और साथी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल युवक प्रदीप ने कहा कि हम लोग बाइक द्वारा बाजार से घर वापस आ रहे थे।

तभी किर्तन पाठक व उनके परिवार के लोगों ने हमारे ऊपर गोली चला दी। हमें तो पता भी नहीं था ऐसा क्यों हुआ।लेकिन, पूछने पर उसने यह स्वीकार किया कि पहले भी यहां विवाद में गोली चल चुकी है। लेकिन, इस घटना की क्या वजह है? इससे उसने अनभिज्ञता जताई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी गांव की है। सूत्रों के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग ऐसा हुआ।

मीडिया से बात करता घायल प्रदीप

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की एक टीम उस गांव में तथा दूसरी अस्पताल में जमी हुई है। इस संबंध में पूछने पर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हथियार भी जब्त किया गया है। घटना की जांच चल रही है। अस्पताल सूत्रों ने पूछने पर बताया घायल पूरी तरह खतरे से बाहर है। वहीं दूसरे युवक यहां पहुंचा तो पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here