57 मीटर के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

0
545

-पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है गंगा का पानी
बक्सर खबर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। केन्द्री जल आयोग के अनुसार प्रति घंटे एक सेंटी मीटर का इजाफा हो रहा है। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे यहां जलस्तर 56.74 आंका गया। यहां चेतावनी सीमा 59.32 मीटर एवं खतरे का निशान 60.320 निर्धारित है। जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया कि अभी खतरे की कोई बात नहीं है। चेतावनी लेबल से पानी दो मीटर से भी ज्यादा नीचे है। लेकिन पिछले सप्ताह भर से लगातार बढ़ोत्तरी जारी है।

पिछले वर्ष जिले में जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया था। तब चौसा के सटे आधा दर्जन गांव इससे प्रभावित हुए थे। फिलहाल अभी वैसी स्थिति नहीं है। जब पानी खतरे के निशान के पार पहुंच जाता है। वैसी स्थिति में दियरा का इलाका भी प्रभावित होता है। जिसमें बक्सर, सिमरी और ब्रह्मपुर प्रखंड के वैसे गांव जद में आते हैं। जो गंगा के तटवर्ती इलाके में बसे हैं। इन गांवों की रक्षा के लिए कोइलवर तटबंध का निर्माण कराया गया है। जिसकी मरम्मत बारिश आने के पूर्व करायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here