लॉकडाउन में वापस लौट आए जहाज के पंछी

0
3275

-पुलिस कराएगी न्यायालय में युवती का बयान दर्ज
बक्सर खबर। हाई स्कूल में पढऩे वाली छात्रा बहुत दिनों पहले घर से लापता हो गई थी। बात में पता चला वह अपने ही गांव के युवक के साथ कहीं चली गई है। लेकिन, परेशान परिवार वालों ने उसे नाबालिग बताते हुए उसके गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी। राजपुर पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी तो दर्ज कर ली। लेकिन, उनका पता लगाने में नाकाम रही। इस बीच एक दिन पहले वह जोड़ा वापस अपने गांव लौट आया है। परिवार वालों के अनुसार वह नाबालिग है। क्योंकि हाई स्कूल की छात्रा है।

वहीं दूसरे पक्ष का तर्क है। वह बालिग है। आधार कार्ड पर उम्र बीस वर्ष अंकित है। उम्र के साथ यह भी तय करना है। उसे कोई जबरन भगा कर ले गया था। या अपनी मर्जी से गई थी। लेकिन, यह कानूनी पक्रिया है। जिसके तहत बयान न्यायालय में दर्ज होना अनिवार्य है। सो पुलिस ने मंगलवार को उसे महिला अल्पवास गृह भेज दिया। वहां से आज बुधवार को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही जा रही है। पूछने पर ज्ञात हुआ। मामला नागरपुर गांव का है। लगभग एक वर्ष होने को जा रहे हैं। वे लोग यहां से भागकर महाराष्ट्र चले गए थे। अब दोनों लॉकडाउन में वापस लौट आए हैं। बयान दर्ज होने के बाद उसे घर वापस भेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here