2017 बैच के आइएएस योगेश कुमार बने बक्सर के डीडीसी

0
3281

बक्सर खबर। बक्सर के नए उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर बनाए गए हैं। यह आदेश मंगलवार की रात राज्य सरकार ने जारी किया। स्थानान्तरण सूची के अनुसार योगेश कुमार 2017 बैच के आइएएस पदाधिकारी हैं। वे फिलहाल फारबिसगंज में बतौर एसडीओ कार्यरत थे। सेवा कार्य के दौरान बक्सर उनका दूसरा जिला होगा। जहां वे बतौर पदाधिकारी योगदान करेंगे। वैसे बक्सर में भी किसी आइएएस पदाधिकारी को पहली बार उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

पत्नी अवलोकिता अशोक

यहां पूर्व से डीडीसी के पद पर कार्य कर रहे अरविंद कुमार का तीन वर्ष हो चुके थे। इस वजह से उनका तबादला हुआ है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार योगेश कुमार उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। पहले चिकित्सा सेवा में थे। इसके उपरांत पति-पत्नी ने यूपीएससी की परीक्षा दी।  दोनों उत्तीर्ण हुए। पत्नी अवलोकिता अशोक भी पहले डाक्टर रहीं हैं। जानकारों के अनुसार योगेश का चयन 2014 में भी हुआ था। तब उन्होंने इनकम टैक्स में योगदान किया था। 2016 के परीक्षा परिणाम में उन्हें 223 वीं रैंक मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here