शराब पीने से हुई मौत तो जनता उतरी सड़क पर

0
2267

-भोजपुर चौक जाम, प्रशासन जुटा समझाने में
बक्सर खबर। शराब पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। स्वास्थ्य विभाग हर वक्त यह सूचना जनहित में जारी करता है। लेकिन, लोग इसकी अनदेखी करते हैं। आज बुधवार की सुबह जब भोजपुर निवासी संजय कुमार चौधरी मौत हो गई तो स्थानीय लोग ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। सुबह सात बजे से ही एनएच 84 जाम है। सूचना मिलते डुमरांव एसडीपीओ और बीडीओ मौके पर पहुंचे। जाम कर रहे लोगों को समझाया गया। ऐसा करना उचित नहीं है। प्रदर्शनकारी में अधिकांश युवा व किशोर और महिलाएं शामिल थे। जिन्हें समझाना मुश्किल हो रहा था। सभी के सभी लॉकडाउन के निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे थे।

एक साथ जमावड़ा और किसी के चेहरे मास्क नहीं। सूत्रों ने बताया संजय कुमार बहुत शराब पीता था। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया था। आज सुबह उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो सड़क पर उतर आए। वे शराब बेचने का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था बंदी में शराब कैसे बिक रही है। यह प्रशासन की विफलता है। वहीं कुछ लोगों ने बताया इसी परिवार का एक व्यक्ति शराब बेचने के आरोप में जेल गया है। यहां शराब बेचना आम बात है। लेकिन, जब आज एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वे लोग स्वयं सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह इलाका नया भोजपुर ओपी के अंतर्गत आता है। प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों को बुलाकर समाप्त करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here