‌‌‌ संघर्ष की प्रतिमूर्ति थे पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय : भाजपा

0
274

-गोयल धर्मशाला में पार्टी द्वारा किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
बक्सर खबर। भाजपा के संस्थापक सदस्य बबन उपाध्याय जिले ही नहीं प्रदेश के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने अटल, आडवाणी और जोशी जी के साथ काम किया था। इन लोगों ने मिलकर जिले ही नहीं प्रदेश भर में पार्टी को मजबूत किया। यह बातें शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहीं।

शहर के गोयल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भोला सिंह ने की। इस मौके पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि बबन भैया के साथ हम लोगों ने काम किया है। जो स्नेह उन्होंने हमें दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी नेताओं ने इस दौरान उनके तैल चित्र पर पुष अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

‌‌पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा के नेता

इस दौरान शेष नाथ पाठक, माधुरी कुंवर, प्रदीप दुबे, विनोद राय, सिद्धनाथ सिंह, लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, मनोज सिंह, श्याम नारायण पाठक, धनंजय त्रिगुण, हीरामन पासवान, बलराम पांडेय, प्रकाश पांडेय, भरत प्रधान, मनोज पांडेय, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रमोद मिश्रा समेत अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here