आठ अक्टूबर को फुटबॉल अंडर 19 के खिलाड़ियों का होगा चयन

0
212

-एमपी हाई स्कूल में होगी प्रतियोगिता, आधार कार्ड व प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे खिलाड़ी
बक्सर खबर। फुटबॉल के खिलाडियों के लिए अच्छा मौका है। जो बेहतर खेलने का माद्दा रखते हैं। वे आठ अक्टूबर को एमपी हाई स्कूल में पहुंच सकते हैं। नोडल पदाधिकारी शारीरिक शिक्षा द्वारा यह सूचना दी गई है कि आठ अक्टूबर को अंडर 19 के खिलाड़ियों का चयन होगा। हालांकि यहां समय का उल्लेख नहीं किया गया है। लेकिन, यह बताया गया है कि यहां चयनित खिलाड़ियों को स्टेट में खेलने का मौका मिलेगा।

इसके साथ ही साथ अंडर 17 वॉलीबॉल की प्रतियोगिता भी हो रही है। लेकिन, उसका समय सात अक्टूबर ही था। जो प्रतिभागी खिलाड़ी चयन के लिए जाएंगे। वे अपने साथ पूर्व के वर्ष का शैक्षणिक प्रमाणपत्र व आधार कार्ड भी साथ रखेंगे। क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत पड़ेगी। यह प्रतियोगिता 67 वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता के तहत हो रही है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी आपको प्रतियोगिता स्थल पर भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here