भाजपा नेताओं के बीच केसठ बाजार में फायरिंग

0
1860

बक्सर खबर। भाजपा नेता भी किसी से कम नहीं हैं। वे मारपीट ही नहीं करते। गोली भी चला सकते हैं। ऐसी घटना आज जिले में हुई। गोयल धर्मशाला में बैठक के दौरान बात हाथा-पाई तक थी। केसठ पहुंचकर गोलीबारी में तब्दील हो गई। सूचना के अनुसार देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग केसठ नया बाजार में भाजपा के नेता एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। गोली भी चली। किसने चलाई यह कोई बताने के तैयार नहीं। पुलिस को इतना जरुर पता चला है कि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, अमर सिंह और संजय सिंह के साथ पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह का विवाद हुआ था।

नावानगर पुलिस के अनुसार वहां से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए गए हैं। सूचना के अुनसार इसकी मूल वजह बक्सर में पार्टी की बैठक के दौरान हुआ विवाद है। वहां केसठ के वर्तमान अध्यक्ष रामअशिष सिंह व पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह के लोगों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें प्रियव्रत सिंह भी शामिल हुए थे। वहीं विवाद केसठ पहुंचकर गोलीबारी में तब्दील हो गया। लेकिन, नेताओं ने एक समझदारी दिखाई। गोली चलाई पर किसी का नुकसान नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here