भाजपा की बैठक में मारपीट, चल रही है चुनाव की तैयारी

1
906

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन का चुनाव संपन्न होना है। जिला के चुनाव से पूर्व प्रखंड़ों का चुनाव होगा। चुनाव प्रकिया को सांगठनिक तरीके से संपन्न कराने के लिए आज बुधवार को गोयल धर्मशाला में बैठक बुलाई गयी। जिसमें जिले के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारी और प्रदेश के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद थे। सर्वप्रथम सदस्यता अभियान की चर्चा शुरू हुई। किसने कितने सदस्य बनाए। सभी अपना-अपना पक्ष रख रहे थे। इसके उपरांत बूथ लेवल पर बने शक्ति केन्द्र की चर्चा शुरू हुई। क्योंकि सबसे पहले उसका चुनाव होना है। इसी दौरान केसठ प्रखंड के सदस्यों के साथ भाजपा नेता प्रियव्रत सिंह की किसी बात को लेकर भिडंत हो गई।

फिर बीच-बचाव करने पहुंचे जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। तब जाकर विवाद समाप्त हुआ। बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा मुख्य अतिथि पटना दिग्घा के विधायक संजीव चौरसिया, जिला प्रभारी कौशल विद्यार्थी उपस्थित रहे। विधायक चौरसिया ने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता हैं। गांव-गांव जाते हैं। वहां लोगों को बताए। धारा 370 को हटाने का क्या लाभ है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान पर भी बल दें। क्योंकि प्रधानमंत्री जी की यह विशेष पहल है। वहीं जिला प्रभारी कौशल विद्यार्थी ने बताया 11 सितम्बर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। कोई भी बूथ वंचित न रहे। उन्होंने सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा। अभी तक जिले में 25 हजार सदस्य बने हैं। आप लक्ष्य से बहुत पीछे हैं। इसे जल्द से जल्द पूरा करें।

1 COMMENT

  1. भाजपा के लोगो मे इतना अहम आ गया है की हर जगह बेतुकी बयानबाजी और हरकत एक दिन नुकसान करेगा जहाँ तक सदस्य बनाने का प्रस्न है सदस्य या एक मामूली कार्यकता उसके जीवन या उसकी समस्यायों मे भी सहभागिता होनी चाहिये बी जे पी या कोई पार्टी हो उसका सदस्य बन जाने से झंडा ले कर घूमने से उसका परिवार का पेट भर जायेगा। जो आपस मे लड़ रहा है सभी अपना अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here