मसर्हियां के उपद्रव में दो सौ के खिलाफ प्राथमिकी

0
1575

-भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को चलानी पड़ी थी गोली
बक्सर खबर। मुरार थाना के मसर्हियां गांव में शुक्रवार की रात हुए बवाल में दो सौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आपको ज्ञात ही होगा। रात के वक्त पिकअप चालक ने तीन महिलाओं को टक्कर मार थी। जिसमें मां बेटी की मौत हो गई थी। लेकिन, उसके बाद मौके पर ग्रामीणों ने जो बवाल मचाया। उसमें पुलिस पर लोगों ने पथराव किया था। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां भी चलानी पड़ी थी।

रात बारह बजे तक ऐसा माहौल बन गया था। कोई बड़ा बवाल होगा। वहां मौके पर गए एसआई राजीव कुमार को चोंटे आई थी। कुछ लोगों का आरोप था। उन्होंने शराब पी थी। रात के वक्त ही उनका मेडिकल टेस्ट हुआ। जिसमें यह बात गलत साबित हुई। आज शनिवार की सुबह जब पूरा विवाद शांत हो गया तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के हवाले से पूछने पर ज्ञात हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here