पन्द्रह को पांच पैक्सों का होगा उप चुनाव

0
358

-बनाएं गए हैं 33 बूथ, नौ हजार किसान सदस्य करेंगे वोट
बक्सर खबर। सहकारी सहयोग समिति अर्थात पैक्स का उप चुनाव 15 फरवरी को होना है। जिले ने इसकी तैयारी पुरी कर ली है। प्रशासन के अनुसार बक्सर अनुमंडल के करहसी, जगदीशपुर और सोनवर्षा पंचायत एवं डुमरांव अनुमंडल के सोवां और नुआंव पंचायत में चुनाव होना है।

इनके लिए 33 बूथ बने हैं। जिनपर 93 सौ से अधिक पैक्स समिति के सदस्य मतदान करेंगे। इन पांच पैक्सों के प्रबंधकारणी सदस्यों का चुनाव भी होना है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर गोलबंदी भी तेज हो गई है। क्योंकि मतदान में अब सिर्फ 48 घंटे का समय शेष बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here