नियोजित शिक्षकों ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला

0
799

-नई शिक्षक नियमावली का हो रहा है विरोध
बक्सर खबर। राज्य सरकार द्वारा एक दिन पहले जारी की गई नई शिक्षक नियमावली 2023 का पुरजोर विरोध हो रहा है। मंगलवार को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया। सभी शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए नियमावली को वापस लेने की मांग की। सबकी एक ही मांग थी सरकार बगैर शर्त सभी शिक्षकों को राज्य सरकार के कर्मचारी का दर्जा दे। नहीं तो भविष्य में हमारे संघर्ष के लिए तैयार रहे। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहे शिक्षक बुनियादी विद्यालय में एकत्र हुए और शिक्षा विभाग के कार्यालय के समक्ष ही मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

इस दौरान राम अवतार पांडे प्रधान सचिव प्राथमिक शिक्षक संघ, सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष गोप गुट, अजय कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, सुदर्शन मिश्र, शिवजी दुबे, दुर्ग मांगे, सुरेंद्र सिंह, शाहिद अली, विवेक, संजय राम, शोभा कुमारी, शीला कुमारी, प्रगति कुमारी, संगीता साहू, शैलेश राय, कृष्ण बिहारी राय, राकेश राय, श्रीमंत पासवान, तैयब अंसारी, सरोज कुमार पांडे, अखिलेश कुमार पांडे, शशिभूषण राय, मनोज कुमार मिश्रा, सनौर आलम, के साथ सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here