भाजपा नगर इकाई बैठक में दुर्गेश को मिला मंत्री का दायित्व

0
240

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी नगर कार्य कार्य समिति की बैठक मंगलवार को रामलीला मंच पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा व संचालन महामंत्री राजेश व सुमित ने की। संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार हुआ। दुर्गेश उपाध्याय उपाख्य विद्रोही को भाजपा बक्सर नगर मंडल मंत्री का दायित्व दिया गया।

मंत्री बने दुर्गेश को बधाई देते पार्टी नेता

अध्यक्ष रमेश वर्मा व निर्वतमान सदर प्रत्याशी रहे परशुराम चतुर्वेदी एवं अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी के रूप नियुक्त बक्सर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मदन दुबे, भाजपा की जिलाध्यक्षा माधुरी कुंअर, प्रदीप दुबे, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, पुनीत सिंह, दीपक सिंह, विनय उपाध्याय, राजेश सिन्हा, हरेराम पान्डेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here