शहर में बनेंगे दो बाइपास, डीएम ने दी जानकारी

0
1773

– एक आई टी आई मैदान से दूसरा मठिया मोड से
बक्सर खबर। आने वाले समय में शहर को दो बाइपास का उपहार मिलेगा। एक आई टी आई मैदान चरित्रवन से ज्योति चौक की तरफ जाएगा। दूसरा होगा नया बाजार मठिया मोड के पास। सोमवार को यह बातें जिलाधिकारी अमन समीर ने कहीं। वे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नगर भवन के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसका उल्लेख उन्होंने किया।

हालांकि संबोधन के दौरान उन्हें बीच में छेड़ा नहीं जा सकता था। लेकिन, इसकी विस्तृत जानकारी पथ निर्माण विभाग से प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन, जिन दो मार्गो का उल्लेख हुआ है। उनसे यह पता चलता है। एक जेल पाइन पर बनेगा। जो आई टी आई मैदान के पास से ज्योति चौक डीएवी स्कूल के पास निकलता है। यह बना तो बड़े वाहन शहर के मध्य से होकर नहीं चलेंगे। वहीं मठिया मोड का बाइपास नया बाजार के पीछे-पीछे इटाढ़ी रोड में जाकर जुड़ेगा। इसके बनने से भी इन दोनों मुख्य पथों का कनेक्शन सीधे एक दूसरे से जुड़ जाएगा। तब शहर में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here