‌‌‌ व्यापार मंडल के लिए देवेन्द्र शुक्ला ने किया नामांकन

0
212

-अध्यक्ष के लिए एक व सदस्य पद के लिए चार ने भरा पर्चा
बक्सर खबर। राजपुर व्यापार मंडल के लिए सोमवार को नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया। सूचना के अनुसार पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र शुक्ला व सदस्य पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। जिसमें सामान्य वर्ग से रामेश्वर दुबे, श्रीनिवास पाठक, पिछड़ा वर्ग से सुदर्शन सिंह व अती पिछड़ा से रामजी सिंह ठाकुर ने पर्चा भरा। सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र शुक्ला निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं।

उन्होंने इस मौके पर अपने जानने पहचाने वालों को बुला रखा था। जो उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। सूचना के अनुसार मंगलवार को भी नामांकन लिया जाना है। नामांकन प्रक्रिया के लिए दो टेबल बनाए गए हैं। जिसमें एक अध्यक्ष पद एवं दूसरा कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए है। 14 को नामांकन पत्रों की जांच होनी है। इसके उपरांत चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। सोमवार को नामांकन के दौरान पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, दयाशंकर सिंह, झुना शुक्ला, मनोज त्रिगुण, अभिषेक त्रिगुण, अमित राय, अंगद सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here