देवल पुल के पास बनेगा स्थायी चेकपोस्ट

0
250

बक्सर खबर। चौसा प्रखण्ड के रामपुर पंचायत अंतर्गत स्थित देवल पुल के पास स्थायी चेकपोस्ट बनेगा। यहां बिहार की सीमा उत्तर प्रदेश से लगती है। नतीजा शराब एवं बालू की तस्करी को लेकर यह पुल बहुत ही संवेदनशील हो गया है। इस लिए यहां सरकार चेकपोस्ट बनाने की सोच रही है। बुधवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि ने स्थल निरीक्षण किया। पाठक भी जानते होंगे। चौसा-रामगढ़ मुख्य पथ पर स्थित देवल पुल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से जुड़ा है। इसलिए यहां प्रशासनिक चेकपोस्ट होना बहुत जरुरी है।

यहां बनने जा रहे चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी, पुलिस बल व उत्पाद विभाग की टीम चौबीस घंटे ड्यूटी देंगे। इनके लिए स्थायी आवास का निर्माण होगा। दोनों प्रदेशों की सीमा पर बाड़ जैसे तार लगेंगे। जिससे चेक पोस्ट का अभिप्राय समझ में आवे। प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि शराबबंदी के बाद यूपी से शराब की तस्करी के अलावा बेधड़क अपराधी तत्वों का आना जाना लगा रहता है। हालाकि यहां पहले भी राजपुर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम चेकपोस्ट बनाकर रहती है। लेकिन वह अधिकांशत: खाली रहता है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार, अंचल पदाधिकारी व जिले के अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here