आज प्रभार लेंगे एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा

0
527

बक्सर खबर। जिले के नए पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा आज प्रभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात ही वे जिला मुख्यालय पहुंच गए। रात ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ उनकी औपचारिक मुलाकात हुई और घंटो गुफ्तगू का सिलसिला चला। बातों-बातों में जिले के भुगोल व संवेदनशील जगहों के बारे में जाना। दुर्गा पूजा का त्योहार सामने है। इस लिए उन्हें तुरंत ही एक्शन में आना होगा। उनके पास ज्यादा समय नहीं है। 5 अक्टूबर से बैठकों का दौर शुरू होगा। जिसमें वे जिले के हालात से अवगत होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here