आज से हड़ताल पर जा रहे हैं बिजली विभाग के मैकेनिक

0
338

बक्सर खबर। संगठन के आह्वान पर चार अक्टूबर से सभी विद्युत कर्मी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इसको लेकर विद्युत सब स्टेशन डुमरांव परिसर में बुधवार सुबह मानव बल एवं विद्युत कर्मियों की बैठक हुई। आपसी सहमती से निर्णय लिया गया कि चार अक्टूबर से तीन सूत्री मांग के समर्थन में हड़ताल जारी रहेगी। लिखित रुप से इसकी सूचना कर्मियों ने अधिकारियों को सौंप दी है। बताया गया कि बिहार पावर होङ्क्षल्डग कंपनी के द्वारा 8/18 में बहाली निकाली गई है। जिसका हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं। राज्य स्तर पर इसका विरोध हो रहा है।

एसबीओ मनोज कुमार व राकेश प्रजापति ने कहा कि हमारी मांग है कि बहाली प्रक्रिया को प्रबंधन निरस्त करे। पांच वर्षों से कंपनी में काम कर रहे मानव बलों का प्रबंधन समायोजन करे। अप्रैल 2018 में आठ दिनों का आमरण अनशन एवं कार्मिक भूख हड़ताल में जिस-जिस बिंदु पर सहमति बनी थी। प्रबंधन उस पर भी अविलंब विचार करे। इस हड़ताल की सूचना मोर्चा की ओर से विद्युत पावर कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है। हड़ताल में जाने के बाद अगर विद्युत व्यवस्था चरमराने पर सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। मौके पर मानव बल विरेन्द्र सिंह, उमाशंकर सिंह, शिवजी यादव, हृदय नरायण राय, संतोष सिंह, अशोक कुमार, बब्लू कुमार यादव, मुन्ना कुमार, लोरीक राम, नंदलाल राम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here