जिले के प्रथम सांसद महाराजा कमल सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

0
274

-परिवार के सदस्यों ने भी किया कंबल का वितरण
बक्सर खबर। लोकसभा बक्सर के प्रथम सांसद रहे महाराज बहादुर कमल सिंह की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार को जिले में जगह-जगह मनाई गई। डुमरांव में युवा भाजपा नेता दीपक यादव ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शामिल युवाओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीपक यादव ने कहा महाराजा बहादुर कमल सिंह जनमानस के नेता थे। अपने जिले के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया। वे स्वयं में एक इतिहास हैं। साल 1952 का दौर था, आजादी के बाद पहली बार देश में चुनाव हुए। बक्सर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वे सबसे कम उम्र के (32 साल) में सांसद चुने गए। इनका निशान था फूल।

सदन में पहुंचने के बाद कमल सिंह की कार्यशैली ने उन्हें तुर्क नेता के रूप में तो स्थापित किया। लगातार 1962 तक सांसद बने रहें। उन्होंने रोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया। बक्सर में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, आरा में महाराजा कॉलेज, जैन कॉलेज, डुमरांव में कृषि महाविद्यालय, बिक्रमगंज में पशु अस्पताल, डुमरांव में राज अस्पताल, प्रताप सागर में मेथोडिस्ट हॉस्पिटल, बलिया में कुंवर सिंह कॉलेज जैसे विभिन्न संस्थान खुलवाए। रोजगार के लिए फैक्ट्री लगवाई। इस दौरान के दौरान युवा मोर्चा के नेता संटू मिश्रा, अभिषेक, रंजन, नीरज सिंह, अभिषेक चौरसिया, उपेंद्र तिवारी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here