पूर्व मंत्री रामविलास पासवान की मनाई गई पुण्यतिथि

0
83

– लोजपा सदस्यों ने कहा वे थे देश के दूसरे अंबेडकर
बक्सर खबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि रविवार को लोजपा रामविलास के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय में मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह वे संचालन अरुण पासवान ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपने नेता को याद किया। अखिलेश सिंह ने कहा कि वे देश के दूसरे अंबेडकर थे। हमेशा गरीबों के हित में काम किया। आज उनकी ही देन है जो देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। तीसरी पुण्यतिथि पर हम संकल्प लेते हैं आदरणीय नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में हम अपने दिवंगत नेता के सपने को पूरा करेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, नसीम अंसारी, धनंजय पासवान, विवेक पाण्डेय, नौशाद आलम, राजीव रंजन पासवान, उरजेश राय, अर्जुन तिवारी,सुनिल बारी,ओम जी मिश्रा, संजीव राय, अप्पू उपाध्याय, गुड्डू चौबे, मिंकू राय, अलीशेर शाह, प्रवीण तिवारी, राहुल चौबे, ओमप्रकाश पासवान, मनोज कुमार सिंह, रिंकू पांडेय, विकास भगत, कन्हैया सिंह, मनोज पासवान, जयकिशुन पासवान, इजय तिवारी,राजेन्द्र पासवान, मनोज पासवान, प्रह्लाद मिश्रा, अंजन सिंह,शिवम मिश्रा, अजीत यादव, नीतीश यादव, कुन्दन सिंह, गामा पासवान, विजय पासवान, उदय पासवान, राजू पासवान, टुनटुन राम, राजेश राम, सोनू सिंह, राजेश सिंह, नंदलाल बारी, रिन्टू सिंह सभी पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here