दहेज के लिए बहू की कर दी गई हत्या

0
2241

-मायके वालों ने लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। शादी के महज सवा दो माह बाद ही बहूं की मौत ससुराल में हो गई। इसकी सूचना जब मायके वालों को मिली तो उनका खून खौल गया। वे भागे-भागे उसकी ससुराल पहुंचे। शव को साथ लिया और नावानगर थाना के बासुदेवा ओपी पहुंच गए। उन लोगों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने बहू को जहर देकर मार दिया है। यह वाकया आज बुधवार का है। पीड़ित पक्ष की शिकायत को पुलिस ने अपने यहां रजिस्टर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बातचीत के दौरान उन लोगों ने बताया कि तीन मई 2023 को ही गुड्डी का विवाह नावानगर के अमिरपुर गांव निवासी आनंद उर्फ दुर्गेश सिंह के साथ हुई थी। लेकिन, कुछ दिन बाद ही वे लोग सामान और रुपये की मांग करने लगे। कुछ अनबन हुई तो बेटी ने इसकी शिकायत भी की। लेकिन, उसकी बातें अनसुनी कर दी गई। लेकिन, विवाद यहां तक पहुंच गया कि उन लोगों ने जहर देकर उसे मार दिया। गुड्डी धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव निवासी संतोष सिंह की पुत्री थी। उसका विवाह मामा के गांव से किया गया था। जो नावानगर इलाके से सटा हुआ है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह इसमें कुछ और भी हो सकती है। लेकिन, परिजनों की शिकायत को आधार मान पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here