‌‌ छात्रा को लेकर भागने वाले ट्यूटर गिरफ्तार

0
2843

-एक वर्ष बाद मिला सुराग, हिमाचल से हुई बरामदगी
बक्सर खबर। अपने यहां ट्यूशन पढ़ने वाली छात्रा को लेकर उसके शिक्षक पिछले वर्ष फरार हो गए थे। उन्हें जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह बरामदगी हिमाचल प्रदेश से हुई है। क्योंकि पिछले एक वर्ष से वे छात्रा के साथ वहीं रह रहे थे। सूचना के अनुसार इसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने पुलिस के यहां दर्ज कराई थी। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि शादी की नियत से शिक्षक लेकर उसे भाग गए हैं।

केस लंबित पड़ा था। अनुसंधान के दौरान एसपी मनीष कुमार ने इसे देखा तो तकनीकी सेल को इस काम में लगाया। जांच के दौरान पता चला कि वे दोनों गैर प्रदेश में जाकर रह रहे हैं। यहां से पुलिस टीम को हिमाचल भेजा गया। फिलहाल सूचना यह है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। छात्रा के ट्यूटर कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिनका नाम गोपाल यादव है। पुलिस पूछताछ के बाद उन्हें लेकर अपने जिले के लिए रवाना हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here