असहले के साथ पुलिस के हाथ लगे तीन अपराधी

0
505

-जारी है पूछताछ, नव वर्ष पर होगी पेशी
बक्सर खबर। पुलिस के हाथ तीन अपराधी लगे हैं। सूचना के अनुसार उनके पास से असहले भी बरामद हुए हैं। उन सभी को स्टेशन से सटे मित्रलोक कालोनी से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को उजागर नहीं किया है। इस वजह से उनके नाम सार्वजनिक करना उचित नहीं है।

लेकिन, नव वर्ष के पहले दिन उनकी पेशी न्यायालय के सामने होगी। इसके साथ ही उनका नाम जग जाहिर होगा। वहीं सूत्रों का कहना है। इनमें से दो लोग पुराने आपराधिक इतिहास वाले हैं। एक बार फिर यह सभी एक जगह एकत्र हो कुछ योजना बना रहे थे। जिसकी भनक पुलिस को लगी और उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया गया। यह इलाका मुफस्सिल थाना की सीमा में आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here