‌‌‌कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा बक्सर की लोकसभा सीट पर हमारा हक

0
492

-प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा हम सबसे बड़ी पार्टी
बक्सर खबर। लोकसभा चुनाव की तैयारी सभी दल कर रहे हैं। और अपने-अपने दावे भी पेश कर रहे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भी कहा कि बक्सर सीट पर हमारा दावा है। क्योंकि यह हमारी पुरानी सीट रही है। महागठबंधन के दलों और इनडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। देश में हमारे गठबंधन के प्रति लोगों में उत्साह है। ऐसे में हम आने वाले चुनाव में सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यह बातें सोमवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

वे दोपहर बाद वाराणसी से पटना लौट रहे थे। रास्ते में गंगा सेतु पर जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथी सदर विधायक संजय तिवारी ने भी उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंद किया। कुछ समय के लिए वे बक्सर में रुके। इसकी दौरान जिला अतिथिगृह में मीडिया से बात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पार्टी बिहार में तेजी से मजबूत हो रही है। इस मौके पर विनय कुमार सिंह, भोला ओझा, कामेश्वर पांडेय, त्रियोगी मिश्रा, पुष्पा वर्मा, महिमा शंकर उपाध्याय, जयराम सिंह, जयराम राम, संजय कुमार पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, अभय मिश्रा, पंकज उपाध्याय, वीरेंद्र राम, नीलू मिश्रा, राजू पांडे, विनोद पांडे, मदन पांडेय, ईशान त्रिवेदी, दीपक पांडे, अभिषेक कुमार, गोविंद कुमार, गोलू आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here