‌‌‌दलित वर्ग के लोगों को निशाना बना रही हैं ईसाई मिशनरियां

0
329

–भाजपा के संत शिरोमणि रविदास सम्मान समारोह में हुई चर्चा
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को धनसोई में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार व अनुसूचित जाति मंत्री जनक राम आदि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान दलित वर्ग के लोगों को जागरूक करते हुए वक्ताओं ने कहा। केन्द्र व राज्य की सरकार सामाजिक उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है। लेकिन, कुछ लोग सीधे-साधे लोगों को निशाना बना रहे हैं। उनके मध्य भ्रम फैला रहे हैं और इसका लाभ ईसाई मिशनरियां उठा रही हैं। वे दलित लोगों का धर्मांतरण करा रही हैं।

आप लोगों को इसके लिए खुद सजग होना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक राम एवं संचालन प्रदेश मंत्री पूनम रविदास ने किया। सभी अतिथियों ने बाबा साहब अंबेडकर व संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सासाराम से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व विधायक शिवेश राम ने कहा कि देश विरोधी शक्तियां रविदास समाज को भारतीय संस्कृति से तोड़ने का कार्य कर रही हैं। रविदास समाज हिंदू संस्कृति की एक मजबूत रीढ है। जिससे विरोधियों द्वारा छुआछूत एवं आरक्षण समाप्त करने की बात को लेकर रविदास समाज को हमेशा भ्रमित करने का काम किया है साथ ही ईसाई मिशनरियों द्वारा रविदास समाज को धर्मांतरण करा कर उन्हें आरक्षण का लाभ जो मिलता है उससे वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसका विरोध हम सभी रविदास समाज से आने वाले कार्यकर्ता करेंगे और समाज को बंटने नहीं देंगे। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, संजय दास, रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, सिद्धनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, संध्या पांडेय, सुधा गुप्ता, रेखा देवी, चंदन राम, राजेश सिन्हा, राजीव रंजन सिंह जयप्रकाश राय,  धनंजय राय, अमित कुमार राय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here