‌‌मुसाफिरगंज में फिर चली गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

0
1530

-तीन दिन पहले भी हुई थी पूर्व वार्ड पार्षद के घर के पास वारदात
बक्सर खबर। शहर के मुसाफिरगंज मोहल्ले में बुधवार की रात 9:50 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला फिर सनसनी फैला दी है। ऐसा करने वाले लोग कौन हैं और उनकी अदावत किससे है। यह पता नहीं चल पा रहा है। घटना की सत्यता जानने के लिए नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। वहां से कारतूस के कुछ खोखे मिले हैं। ऐसा करने वालों को किसी ने देखा नहीं। वे कौन थे, उनकी संख्या क्या थी।

यह जानने के लिए नगर थाने की टीम आस-पास के घरों में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है। सूचना के अनुसार गोलीबारी की घटना अशोक सेठ के घर के बाहर हुई है। तीन दिन पहले यहां गोलीबारी शशि गुप्ता पूर्व वार्ड पार्षद के घर के बाहर हुई थी। तब कुछ लोगों ने वार्ड पार्षद की बातों पर विश्वास नहीं किया था। पुलिस भी इस घटना को संदेह की नजर से देख रही थी। लेकिन, बुधवार की रात दोबारा हुई घटना ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here