देश बदल रहा है, बहुतों ने गांधी को याद किया

0
125

बक्सर खबर। व्यक्ति जो अपने आदर्श से महात्मा बन गया। उस महान विभूति को देश ने आज याद किया। पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी अमन समीर भी कमलदह स्थित गांधी स्मारक गए। वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहां कमलदह सरोवर की स्थिति का अवलोकन भी किया। वहां का नजारा देख उनको एहसास हुआ।

लोग कितने गांधी वादी हैं। हालांकि गांधिवादियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जो सुखद संयोग है। लोग बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। एक दिन पहले यूपी की घटना पर बिहार में प्रदर्शन हुआ। एक साहित्यकार ने तो यहां तक कहा। हाथी की मौत पर मातम मनाने वाले मनीषा की मौत पर खामोश हैं।


कांग्रेस के लोगों ने भी गांधी जी को किया याद
बक्सर खबर। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को कमलदह स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसका नेतृत्व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया। बहुत से लोग मौके पर उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें याद किया। कुछ ने प्रतिमा के साथ खड़े होकर समता का भाव दिखाते हुए तस्वीर भी खिंचवाई। लोगों का यह प्यार था, जो अपने बुजुर्गों की गोद में खेलने के लिए हिलोरे मार रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here