अटकलों के बीच मुख्यमंत्री आ रहे शनिवार को ब्रह्मपुर

0
1438

-दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है कार्यक्रम, पर्यटन योजना का करेंगे शुभारंभ
बक्सर खबर। ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन होना है। जिला प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम तय है। प्रशासन को मिनट टू मिनट का कार्यक्रम भी प्राप्त हो गया है। वे पौने बाहर बजे ब्रह्मपुर पहुंचेंगे। मंदिर में दर्शन पूजन करने के उपरांत वहां पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। हालांकि दूसरी तरफ मीडिया में अटकलों वाली खबरें भी आ रही हैं। जिसमें ऐसा कहा जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे अपना इस्तीफा देने वाले हैं और भाजपा के साथ नई सरकार बनाने की तैयारी है। बावजूद इसके जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग उनके आगमन की तैयारी में लगा है। यह दौरा हेलीकॉप्टर से है। देवकुली में उनका आगमन होगा। वहां से मंदिर के पास कार्यक्रम स्थल जाएंगे। सूचना के अनुसार कार्यक्रम में पूज्य संत जीयर स्वामी, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एसएन पाठक, मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी का नाम भी अतिथियों में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here