पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर किया गया याद

0
84

-कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 104 वी जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने की। उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर लोगों ने उन्हें देश का महान नेता बताया। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरभाष पर कहा कि श्रीमती गांधी ने अपने निर्णय से विश्व पटल पर एक नए राष्ट्र का निर्माण कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दिया था। किसानों के लिए हरित क्रांति ला देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया।

पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कहा कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान बनाया वह निर्भीकता से देश हित में निर्णय लेने में संकोच नहीं करती थी। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अनुराग त्रिवेदी, रामाकांत चौबे, जिंदा जवाहरलाल, राजर्षि राय, राम प्रसाद द्विवेदी, पप्पू दुबे, विशाल खरवार, गुप्तेश्वर चौबे, जगदीश मिश्रा, रामस्वरूप अग्रवाल, राजारमन पांडे, वीरेंद्र राम आदि लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here