बक्सर खबर। वरिष्ठ अधिवक्ता दिग्विजय सिंह का रविवार को देहांत हो गया। वे पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु से जिले के अधिवक्ता दुखी हैं। इस वजह से सोमवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर के अधिवक्ता अपने कार्यों से विरत रहेंगे। अधिवक्ता संघ के सचिव गणेश ठाकुर के अनुसार उनकी सम्मान में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। वे सदर प्रखंड के महदह गांव के रहने वाले थे। यहां शहर के समाहरणालय रोड में घर बनाकर रहते थे।
































































































