शांति पूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने तैयार की रणनीति

0
326

-दबंग छवि के लोगों को अंदर भेजने की तैयारी
बक्सर खबर। पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिले में 7 सितम्बर से दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रकिया शुरू होने वाली है। इसके लिए बुधवार को डीएम अमन समीर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। डीएम व एसपी ने कहा शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जरुरी है, वैसे लोगों को चिहि्नत किया जाय। जिनका आचरण अच्छा नहीं है। उनके खिलापफ धारा 107, 110, 116 एवं CCA की कार्रवाई होगी। पंचायतवार इसकी सूची बनाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया।

पंचायत स्तर संचार प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। जिससे जरुर पड़ने पर हर जगह की ताजा जानकारी अपडेट हो सके। सभी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को निदेश दिया कि बूथों की संवेदनशीलता के संबंध में अपना प्रतिवेदन अविलम्ब दें। डीएम ने प्रखण्ड स्तर पर एक व्हाटसअप ग्रुप बनाने का निदेश दिया। जिसमें संबंधित प्रखण्ड के अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य व्यक्ति जुडे़ हो जिससे पंचायत चुनाव से संबंधित गतिविधियों की जानकारी अति शीघ्र प्राप्त हो सके।

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के संबंध में सभी निर्वाची पदाधिकारी को कड़ाई से अनुपालन करने का निदेश दिया गया। पंचायत चुनाव की तैयारियों के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी राजपुर एवं डुमरांव ने अपनी तैयारियों के संबंध में जिला पदाधिकारी को जानकारी दी। जिला पदाधिकारी महोदय ने ई0वी0एम0 कलस्टर के साथ ही समस्या निराकरण टीम के गठन का निदेश दिया। साथ ही नाम-निर्देशन के समय सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी/सी0सी0टी0वी0 कैमरा की व्यवस्था के तहत निगरानी करने का निदेश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमरांव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, कोषांग के नोडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here