-महान उद्योगपति के निधन से मर्माहत हैं टाटा समूह
बक्सर खबर। देश के महान उद्योगपति रतन जी टाटा का निधन बुधवार की रात हो गया। आज गुरुवार की सुबह जब यह खबर जगजाहिर हुई। सभी लोग मर्मात नजर आए। व्यवसायियों के संगठन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स ने भी उन्हें गुरुवार को श्रद्धांजलि दी। नगर के सत्यदेव मिल में इस मौके पर एकत्र लोगों ने कहा आप देश के नवरत्नों की तरह थे। आपको जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।
चेम्बर्स के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद व कांग्रेस व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दौलत गुप्ता ने कहा उन्होंने सिर्फ रोजगार के अवसर पैदा नहीं किए। वरन देश में अनेक अस्पताल, कॉलेज खोले। जिसका लाभ सबको मिल रहा है। इस अवसर पर विश्वदेव प्रसाद, संजय मिश्रा, अशोक सराफ, विनय कुमार, वृजकिशोर सिंह अध्यक्ष उद्यमी संघ, नेतालाल वर्मा, नंदलाल जायसवाल आदि शोक संवेदना संवेदना व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

































































































