-प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बक्सर खबर। प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा चौसा दस अक्टूबर को थर्मल पावर के गेट पर प्रदर्शन करेगा। इसका ज्ञापन सोमवार को मोर्चा के लोगों ने अनुमंडल प्रशासन को दिया है। इसके पीछे की क्या राजनीति है, यह प्रशासन भी समझ नहीं पाया है। वहीं दूसरी तरफ संबंधित मोर्चा का कहना है 358 दिनों से हम लोग शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे हैं। प्रशासन के अधिकारियों से बात जरूर हुई लेकिन, हमारी मांगों के अनुरूप इसका समाधान नहीं निकला।
इसके लिए प्रशासन और एसटीपीएल कंपनी दोनों दोषी हैं। हम जमीन नहीं देंगे, आप दूसरा रास्ता अख्तियार करें। उनके द्वारा कई तरह के तर्क दिए गए हैं। कुल मिलाकर अब धरने में मजदूर व नौजवान शब्द भी जुड़ गया है। जिसकी बानगी अब यहां दिख रही है। पहले भी गेट पर धरना देने गए लोगों ने गेट बंद करने का प्रयास किया था। जिसके कारण आगे चलकर स्थिति बिगड़ गई। मंगलवार को इस प्रदर्शन में कितनी शांति रहती है यह तो आने वाला वक्त बताएगा !



































































































