-जिले के टुडीगंज रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना
बक्सर खबर। बिहार पुलिस में सेवारत अधेड़ सिपाही की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। दुर्घटना की सूचना सोमवार की सुबह रेल पुलिस को मिली। मृतक बृजनंद सिंह उर्फ अरविंद यादव (58) कृष्णाब्रह्म थाना के रेहियां गांव के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि करते हुए रेल थानाध्यक्ष रामाशीष प्रसाद ने बताया कि वे बिहार पुलिस में बतौर आरक्षी कार्यरत थे।
फिलहाल उनकी ड्यूटी पटना उच्च न्यायालय में थी। कब और केसे स्टेशन आए इसकी सूचना नहीं मिली है। हालांकि यह स्टेशन उनके गांव का नजदिकी स्टेशन है। ऐसा हो सकता है वे अपनी ड्यूटी से लौट रहे हों। इसी दौरान दुर्घटना हुई हो। इसकी सूचना सोमवार की सुबह परिजनों को दे दी है। घर में उनकी पत्नी और दो पुत्र हैं।



































































































