-घर वाले परेशान, पुलिस को दी गई सूचना
बक्सर खबर। ट्यूशन पढऩे गया छात्र आलोक रंजन लापता हो गया है। यह वाकया 19 फरवरी का है। घर वाले लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। परेशान घर वालों ने इसकी सूचना इटाढ़ी पुलिस को दी है। उनके अनुसार नौवीं कक्षा के छात्र आलोक रंजन उर्फ शनि इटाढ़ी पढऩे गया था। वह जलवासी ग्राम निवासी मिथिलेश कुमार द्विवेदी उपाख्य रामू दुबे का पुत्र है।
दादा का नाम जवाहरलाल दुबे है। परिजन उसकी सलामती को लेकर बहुत परेशान हैं। 15 वर्षीय किशोर अचानक कहा चला। इसकी चिंता से पूरा परिवार परेशान है। पुलिस ने भी लापता होने की सूचना दर्ज कर ली है। अगर आप में से किसी को यह किशोर दिखा हो अथवा कुछ जानते हों तो इस नंबर पर अवश्य सूचना दें। फोन नंबर है 8340282594 पर सूचना दे सकते हैं।


































































































