-संपन्न हुआ जिले की पांच पंचायतों में पैक्स उप चुनाव
बक्सर खबर। जिले की पांच पंचायतों में 15 फरवरी को पैक्स उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। तीन जगह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा था। अन्य दो जगह प्रबंध कारणी समिति के सदस्यों का। मंगलवार को इन सभी के परिणाम घोषित कर दिए गए। सूचना के अनुसार बक्सर अनुमंडल के करहंसी में बबन साह पैक्स अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित हुए हैं।
उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी बिहारी साह को121 मतों से पराजित किया। इसके अलावा जगदीशपुर और सोनवर्षा पंचायत में सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ था। वहीं डुमरांव अनुमंडल के सोवां पैक्स अध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार 12 मत से एवं नुआंव पैक्स के अध्यक्ष पद पर लक्षण सिंह 37 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।


































































































