बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के समीप आज बुधवार की शाम सात सड़क दुर्घटना हो गई। तेज गति से जा रहे पिकअप ने बाइक सवार युवक को पीछे से ठोक दिया। तत्काल स्थानीय युवकों के सहयोग से उसे डुमरांव अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने भी त्वरित सहयोग किया। पूछताछ में पता चला युवक का नाम लल्लु सिंह पुत्र दशरथ सिंह ग्राम पिलापुर थाना नावानगर का निवासी है। मौके पर मौजूद कोरानसराय के युवक रंजन कुमार पांडेय और सोनू पांडेय ने बताया उसे सर में गहरी चोट आई थी।
अस्पताल पहुंचने के बाद उसे कुछ होश आया तो उसने पुलिस को अपने घर का पता बताया। तत्काल उनको सूचना दी गई। पूछने पर कोरानसराय के थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। उनकी देखरेख में उपचार चल रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार युवक के सर और चेहरे में गंभीर चोट है। उसे बेहतर उपचार के लिए बाहर रेफर किया गया है।




































































































