खोदा पहाड़ निकली चुहिया, केन्द्रीय जेल से बरामद हुई पुडिय़ा

0
494

बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल में जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रुप आज बुधवार को छापामारी की। सघन तलाशी अभियान चला। घंटे भर की मशक्कत के बाद जब जिलाधिकारी व एसपी बाहर आए तो पता चला गांजा की पुडिय़ा और कुछ चाकू बरामद हुए हैं। जिसका प्रयोग संभवत: कैदी फल अथवा सब्जी काटने में करते होंगे। क्या मोबाइल फोन भी मिला। जिसका जवाब था नहीं ऐसा कुछ नहीं है। यह रूटीन वर्क था। इस लिए तलाशी की गई।

जिलाधिकारी ने कुछ नहीं कहा। अलबत्ता एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। वहां से सभी लोग निकल लिए। वैसे जेल प्रशासन ने इस बरामदगी की रिपोर्ट आईजी कार्यालय को भेजी है। बरामदगी के बाद भी जेल प्रशासन खुश है। क्योंकि कुछ विशेष आपत्ति जनक सामान नहीं बरामद हुआ है। नहीं तो जिलाधिकारी के सामने किरकिरी होती। पूछने पर जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा ने बताया मैं विभागीय आदेश से बाहर था। जेलर वहां प्रभार में थे। उनके अुनसार कुछ तंबाकू के पैकेट और चाकू बरामद हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here