ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

0
2435

बक्सर खबर। पुआल लाने जा रहे दो युवकों की ट्रैक्टर पलटने से आज गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना मुफस्सिल थाना के नावागांव के पास अपराह्न सवा ग्यारह बजे के लगभग हुई। ग्रामीण सूत्रों ने बताया अभिराम राय (21) उर्फ चिंटू राय व राजकुमार सिंह (16) पिता नंदजी सिंह की मौत हुई है। दोनों मुफस्सिल थाना के गोविनापुर गांव के निवासी हैं। अपने गांव से दोनों करहसी जाने के लिए निकले थे। रास्ते में नावागांव के समीप ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गई।

add

किसी तरह ट्रैक्टर को हटाकर लोगों ने उनके शव को बाहर निकाला। लेकिन, उन्होंने सदा के लिए आंखे बंद कर ली थी। सूचना पाकर सदर प्रखंड के बीडीओ रोहित मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार के लोगों को पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20-20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। ग्रामीण युवकों ने बताया फिलहाल मुफस्सिल थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here