दर्दनाक : नहर में डूबने से भाई बहन की मौत

0
2882

बक्सर खबर : राजपुर थाना के राजापुर गांव में डूबने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सोमवार की दोपहर हुआ। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। जो गांव के पश्चिम स्थित नहर के पास नहा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। उस वक्त वहां आस-पास और भी बच्चे थे। लेकिन किसी ने उनको बचाने का साहस नहीं किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्हीं लोगों के द्वारा पता चला कि वे जय कुमार राम के बच्चे थे। बेटी चंचली लगभग 9 वर्ष एवं बेटा पवन लगभग 6 वर्ष के थे।

घर वालों को जब पता चला तो जैसे हाहाकार मच गया। संयोग देखिए खेत में रोपनी होने के कारण आस-पास खेतों में बहुत से लोग काम कर रहे थे। जब बच्चे डूबे उस वक्त दोपहर के एक बज रहे थे। आधे घंटे के अंदर लोग वहां पहुंचे। महज छाती भर पानी से भरी नहर से उनका शव निकाला गया। लेकिन दोनों भाई बहन मृत पड़े थे। तस्दीक के लिए पहले उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां से मौत की पुष्टि होने के बाद फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर लाया गया है। डीएसपी शैशव यादव ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए बक्सर लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here