शौचालय का राशि नही मिलने पर भड़के ग्रामीण

0
1425

बक्सर खबरः चौगाई प्रखंड कर्मीयों के मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फुटा। प्रखंड कार्यलय के बाहर सोमवार सुबह लोगों ने बीडीओ व कर्मचारियों के बिरोध जमकर नारेबाजी की। लोगों का आक्रोश शौचालय निर्माण के बाद पैसे के भुगतान नही होने पर ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रमीणों का कहना था कि हमलोगों ने अपनी बकरी, भैस, गाय, अनाज बेचकर शैचालय बनवाया। लेकिन हमारे साथ डीएम और बीडीओं धोखा कर रहे है। हमसे झूठा वायदा कर जबरन शौचालय बनवाया गया। कहा गया कि हम आपको 12,000 नगद सहायता राशी दी जायेगी। परन्तु पांच माह से अधिक समय बीत गया आज तक नही मिला। कर्मचारी केवल झूठ बोलते है। तीन साल से भी समय बाद भी कन्या विवाह राशि नही मिली है। इसको लेकर दिन भर ग्रामीणों ने बवाल काटा।

बीडीओं इन्दुबाला सिंह ने कहा कि ये सब आरोप गलत है। 316 लोगों को शौचालय का पैसा पहले दिया जा चूका है। 120 लोगों को खाते में सोमवार को रात तक पैसा डाला जाएगा। सभी शौचालय को जाॅच कर सभी को पैसा दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अवीनीश नरायण सिंह, चैगाईं उपमुखीया शंभू यादव,मंसर्हिया मुखीया शिवजी प्रसाद,ड़ा गोपाल प्रसाद,राजेश यादव, कन्हैया सिंह, अनील कुमार,बिश्वमीत्र राम, प्रभावती देबी, शांती देबी, पुतूल सिंह, आदि सौकड़ों लोंग थे।

यज्ञ का पोस्टर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here