‌‌‌रंग लाया प्रयास-मृत कावरियां की हुई पहचान

0
1321
बक्सर खबर : ब्रह्मपुर में सोमवार जिस कावरिये की मौत हुई थी। उसकी पहचान हो गयी है। सोशल मीडिया के प्रयास से यह खबर आरा के लोगों के हाथ लगी। उन लोगों ने पुलिस को संपर्क कर बताया कि मृतक का नाम त्रिवेनी चौबे है। कुछ लोगों ने इसकी सूचना उनके पुत्र को दी। उनके पुत्र अश्विनी चौबे ने ब्रह्मपुर पुलिस से संपर्क साधा। त्रिवेनी आरा जिला के ग्राम सोनपुरा थाना उदवंत नगर के रहने वाले थे। पुत्र अअश्विनी चौबे आरा न्यायालय में सेवा रत हैं। सूचना के बाद वे परिवार के सदस्यों के साथ शव को लेने बक्सर पहुंचे। हम बक्सर खबर के सभी पाठकों को धन्यवाद देना चाहते हैं। क्योंकि उनके प्रयास से ही चौबे का पता चला। परिवार के लोगों ने बताया कि वे कुछ साथियों के साथ थे। भीड़ में उनका साथ छूट गया। उन लोगों ने तलाश भी की। पर होनी को कुछ और ही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here